बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Home » Blogs » Uncategorized » बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर कांग्रेसियों ने ‘महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा’ निकाली। कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों की निदा की और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बताया। यह यात्रा 19 नवंबर तक चलेगी। पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी लोग पूरे मनोयोग से कार्य करें। प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायन मिश्र ने समस्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने व पार्टी के संकल्प को सफल बनाने के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार होने का आह्वान किया।
कांग्रेस यह पदयात्रा यूपी के हर विधानसभा क्षेत्र से निकाल रही है। महंगाई के खिलाफ निकली इस पदयात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। लोग हजारों की संख्या में यात्रा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता एकजुट हो रही है और प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस को समर्थन देने को तैयार है।

  1. Hi, this is a comment.
    To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
    Commenter avatars come from Gravatar.

    Permalink

Comments are closed.