लखनऊ में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कहा- जनता ने कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है

Home » Media Resources » News » लखनऊ में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कहा- जनता ने कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कहा- जनता ने कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है

राजधानी लखनऊ की 9 विधान सभा सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होनी है। इसी के मद्देनज़र कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज यानी 21 फरवरी को लखनऊ में रोड शो किया। उन्होंने बक्शी का तालाब विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लल्लन कुमार के लिये लोगों से वोट की अपील की।

चिनहट बाजार इलाके में रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। पांच साल तक इनकी सरकार ने सिर्फ सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल तक एयरपोर्ट बेचे और अब चुनाव के नज़दीक आते ही जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। अब जनता ने कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सरकार अपन वादों को पूरा करने में फेल रही। आज किसानों छुट्टा जानवरों से परेशान है। उनकी फसल छुट्‌टा पशु चरकर चौपट कर दे रहे हैं और उन्हें अपनी फसल का सही दाम भी नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वो लगातार मुद्दों की बात कर रही हैं। जबकि दूसरे दल के नेता जाति और धर्म की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं का असली धर्म प्रजा की रक्षा, और समाज की सेवा करना है। हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी के ग्रंथों में असली सेवा बताई गई है। लेकिन आज के दौर में धर्म का इस्तेमाल चुनाव के लिए हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *