रास्ता रोकने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रियंका गांधी ने बरसाए फूल

Home » Media Resources » News » रास्ता रोकने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रियंका गांधी ने बरसाए फूल

रास्ता रोकने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रियंका गांधी ने बरसाए फूल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका गांधी बीजेपी कार्यकर्ताओं से विनम्रता से बात करते और उन्हें ब्रेसलेट बांटती नज़र आ रही हैं। राजनितिक कटुता के बीच प्रियंका गांधी की इस सकारात्मक नज़ीर की सोशल मीडिया पर बेहद तारीफ हो रही है।

गनपत साहू नाम के एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के हरदोई में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए थे। इसके जवाब में प्रियंका ने फूलों की बारिश कर दी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल और विपिन से हाथ भी मिलाया”।

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, प्रियंका गांधी हरदोई के माधौगंज में एक जनसभा को संबोधित करने जा रही थीं। तभी रास्ते में मल्लावां कस्बे में सीएम योगी की रैली से लौट रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के काफिले को रोक लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने जो किया, वो राजनीतिक प्रतिद्वंदता में देखने को नहीं मिलता। प्रियंका गांधी ने गाड़ी के शीशे खोले और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फूल की बारिश करने लगीं और उनसे बेहद विनम्रता से पेश आईं।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने पूरी शालीनता से बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की चुनावी सामग्री दी और सारे घोषणा पत्र दिए। साथ ही रबर के ब्रेसलेट भी बांटे। यही नहीं, कांग्रेस महासचिव ने वहां खड़े कई लोगों से हाथ भी मिलाया।

ये पहली बार नहीं है, जब प्रियंका गांधी ने इस तरह की बेहतरीन नज़ीर पेश की है। इससे पहले, बुलंदशहर में पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी से आमना-सामना हो गया था। प्रियंका गांधी की तरह अखिलेश और जयंत वहां प्रचार कर थे। लेकिन जैसे ही प्रियंका गांधी का काफिला उनके सामने आया, दोनों रुक गए और फिर एक-दूसरे को हाथ हिलाकर अभ‍िवादन क‍िया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *